पलामू, मार्च 16 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा में विशेष गहन मतदाता पूर्ण निरीक्षण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी के मद्देनजर ब्लॉक के सभाकक्ष में बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक की गई। इसमें 75 पांकी, 76-डाल्टनगंज विस के बूथों का काम देखरेख कर रहे कर्मियो को बीपीआरओ विशाल कुमार के अध्यक्षता में बैठक हुई। डाल्टनगंज विस सुपरवाइजर राजीव रंजन के अलावा पुष्पा कुमारी, कुमारी रूपमाला दोनों (पंस)के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण में मौजूद थे। इलेक्शन विभाग के श्वेता कुमारी ने बताया कि स्टीकर तथा किट और मोहर का उपयोग प्रत्येक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे। समझ में नहीं आने पर सुपरवाइजर से सहयोग लेंगे। बीपीआरओ ने बताया कि विस में बूथों का नंबर अब बदल गया है। राजीव रंजन के अनुसार प्रत्येक बूथ के अनुभाग नोशनल नंबर के अनुसार घर-घर स्टीकर चिपकाया जाएगा। ...