सतबरवा में बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
पलामू, मई 14 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टरों के ट्रॉली में अवैध रूप से परिवहन करके बालू ले जाने के दौरान जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को 11:30 बजे रात में उच्च अधिकारी के साथ गश्ती के दौरान पुलिस ने पोंची गांव के पास से अवैध रूप से बालू परिवहन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस को देखकर चालक और मजदूर ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे में निकल भागे। पुलिस ने अवैध बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को अपने ड्राइवर के माध्यम से थाना लाकर पार्क करने के साथ जिला खनन विभाग को रिपोर्ट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.