सतबरवा में बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त
पलामू, जून 20 -- सतबरवा। सख्त प्रशासनिक निर्देश के बावजूद सतबरवा थाना क्षेत्र में बालू की तस्करी नहीं रूका। सतबरवा थाना की पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। सतबरवा के अंचलाधिकारी विजय कुमार को जानकारी देने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात में पुलिस ने गश्ती के दौरान रबदा से एक तथा तुंबागड़ा से दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में पार्क कर दिया है। उन्होंने बताया कि सतबरवा के सीओ को मामले की जानकारी देकर आगे की कारवाई करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.