सतबरवा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पलामू, मई 16 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक पवन सिंह का शव शनिवार को पेड़ की डाल से लटका हुआ बरामद किया गया है। गांव के ही हडही पहाड़ पर स्थित पेड़ की डाल से लटके शव को बरामद कर पुलिस ने मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। युवक के पिता, मां और बहन ने हत्या कर शव को पेड़ की डाल से लटका देने का आरोप पुलिस के समक्ष लगाई है। मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले पुलिस अधिकारी राजीव रंजन के अनुसार पवन सिंह के पिता विजय सिंह ने शनिवार को फर्द बयान में गांव की एक महिला, उसके पति, देवर और लातेहार जिले के मनिका थाना के दो अन्य लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- पेड़ पर लटकता मिला युवक का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.