पलामू, अप्रैल 30 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा के तुंबागडा़ स्थित नवजीवन अस्पताल के चिकित्सकों ने गुरुवार को पेंशनर भवन परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा इलाज करने के साथ दवा का वितरण किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबिन के नेतृत्व में दंत चिकित्सक सह ट्रस्टी डॉक्टर जैकब, लैब तकनीशियन विक्की, मुक्तिलता, एएनएम एलीना, यक्ष्मा सुपरवाइजर मनोहर, सतबरवा के सीएचओ आलोकिता मौजूद थी। डॉ .केविन ने पेंशनर समाज के लोगों का हर सुख-दुख में अस्पताल प्रबंधन सहयोग करेंगें। टीबी मुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पेंशनर समाज के लोग भी अहम जिम्मेवारी निभा सकते हैं। प्रखंड पेंशनर समाज अध्यक्ष सुरेश पाठक ने बताया कि लगभग 150 पेंशनरों का उपचार किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में प्रखंड स्तरीय पेंशनरों की बैठक आयोजित की जाती है। सेवानिवृत्त शिक्षक सह पलामू...