पलामू, अप्रैल 18 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में एनएच-39 के दोनों तरफ, सरकारी स्थल तथा सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एएसआई अमित कुमार उपाध्याय के साथ सिंटू कुमार, इरशाद आलम, सहदेव उरांव आदि पुलिस कर्मियों ने जाम लगाने वालों को सरकारी जमीन का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। शनिवार से अनाधिकृत रूप से सड़क किनारे दुकान और वाहन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि जिला न्यायाधीश के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार जाम से प्रभावित करने वालों पर जुर्माना एवं सजा प्रावधान है। यह भी पढ़ें- विरोध के बावजूद घोड़थम्भा में पीडब्ल्यूडी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण दुकानदारों को अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.