सतबरवा के 200 उपभोक्ता तीन दिन से बिना बिजली के
पलामू, मई 11 -- सतबरवा। पलामू के सतबरवा के उपभोक्ता बीते 3 दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण परेशान हैं। बीते शनिवार को तेज हवा तथा बारिश के बाद रामघाट जोड़ा में विद्युत प्रवाहित हाईटेशन तार पर पेड़ गिरने से दो पोल का तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान रामघाट, जोड़ा के साथ सतबरवा पार नदी, बदलाया और जमुआ टोला का बिजली आपूर्ति बंद है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार भुईया ने बताया कि 200 से ज्यादा दलित समुदाय के साथ अन्य घरों के उपभोक्ता बिजली नहीं रहने के कारण दयनीय स्थिति में हैं। पलामू व एई से विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए रविवार को दूरभाष पर शिकायत की गई। दोनों अधिकारियों ने चार-पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया था, सोमवार को तार पर गिरा पेड़ हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आंधी-पानी से जोड़ा रामघाट में पुराना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.