पलामू, मार्च 25 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र कई गांवों के उपासकों ने बुधवार को भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर महापर्व का समापन किया। चार दिनी महापर्व के दौरान उपासकों ने विधि-विधान से अनुष्ठान भी किया। मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। छठी मैया की गीत से बुधवार की सुबह में पूरा माहौल भक्तिमय बना। बोहिता, सेहरा लोहड़ी, जोगियापोखरी के विभिन्न छठ घाट पर मुखिया कलावती देवी समाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी प्रसाद सक्रिय दिखे। चतरा सांसद के सतबरवा प्रतिनिधि धीरज कुमार ने बताया कि रेवारातू, सतबरवा, रामघाट, लक्ष्मण घाट में आस्था का महापर्व में पूरे विधि :व्यवस्था के साथ की गई। लोहरापोखरी, नौरंगा, करमा और धावाडीह पंचायत की। मुखिया रिंकी यादव सक्रिय रही। रबदा, फुलवरिया, तुंबागडा, रांकीखूर्द, चेतमा गांव में ...