पलामू, अप्रैल 1 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना(आरकेभीवाई) के तहत बुधवार को जिला के सतबरवा कस्बे के पीपराकला स्थित आईटीआई कॉलेज के पास कार्यक्रम कर किसानों के बीच कृषि उपकरणों का वितरण किया गया। कृषि संवर्धन उपादान वितरण योजना के तहत बकोरिया और रबदा पंचायत के 12 गांवों के महिला एवं पुरुष किसानों को लाभ दिया गया। जिला पार्षद सुधा कुमारी, बकोरिया के मुखिया संतोष उरांव, शंभू उरांव, मनिका विधायक के सतबरवा प्रतिनिधि प्रमोद यादव, चतरा सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह, अरविंद सिंह, बीडीसी कविता कुमारी, प्रेमचंद उरांव, आत्मा के परियोजना उपनिदेशक प्रवीण राज, एनएफएसएम तकनीकी सहायक मनोज कुमार, ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर वरुण सिंह यादव ने कृषकों के बीच उपकरण आदि का वितरण किया।जिला पार्षद ने कहा कि किसानों के जीवन स्तर में सुधार के लिए दो पंचायतो...