सतपोटका में स्थापित होगा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा
चाईबासा, जून 8 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के सतपोटका गांव में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से ग्रामीणों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा प्रदान की गई। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, क्रांति तिरिया, लोकनाथ पान, रंजीत गगराई, रोशन पान, निलेश सिंकु, कोलपोटका मुखिया अजीत तिर्की, सोनाराम सामड, नवल किशोर लुगुन, मुकेश महतो, विनोद लुगुन, अजय सांडिल समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- सतपोटका में स्थापित होगी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, विधायक सोनाराम सिंकु ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.