देहरादून, जुलाई 24 -- सतपुली। सतपुली पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ एक युवक को पकड़ा। वन्य जीवों की तस्करी एवं अवैध शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की ओर से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे कि ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी सतपुली में शुक्रवार को सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार धस्माना, 39, पुत्र स्व राजेंद्र प्रसाद धस्माना निवासी पोखरी पट्टी बदलपुर थाना सतपुली पौड़ी बताया। उसके कहा कि दो साल पहले जंगल में फंदा लगाकर उसने गुलदार का शिकार किया था। इसकी खाल निकालकर उसे बाजार में बेचने की फिराक में था। आर...