देहरादून, मार्च 25 -- सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा के विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत पट्टी मल्ला बदलपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व और युवा कांग्रेस नेता रोहन नेगी के संयोजन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेस नेता राजे सिंह ने की। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पार्टी संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार रखे। इस अवसर पर मल्ला बदलपुर क्षेत्र से विजयी पंचायत प्रतिनिधियों का अगंवस्त्र ओढ़कर सम्मान किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें ग्राम प्रधान नगधार विप्पिन धस्माना, पूर्व प्रधान कोटा मल्ला रुचि नेगी एंव मंजीत नेगी, ग्राम बंदूण से राधा देवी शामिल रहे। ग्राम कोटा मल्ला में आयोजित कांग्रेसजनों की इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.