देहरादून, मार्च 8 -- सतपुली। नगर पंचायत में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जन जागरण रैली निकाली। रैली के बाद मंदिर परिसर में आयोजित सभा में यूकेडी नेताओं ने जनता को संबोधित करते हुए राज्य की वर्तमान राजनीति और जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा। यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ओर उनके भाई भोले महाराज ने सतपुली में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बड़ा अस्पताल खोल दिया, वहीं दूसरी ओर सतपाल महाराज मंत्री रहते हुए भी सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तक शुरू नहीं करवा पाए। कुलदीप रावत ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और सरकार की प्राथमिकताओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड राज्य और आने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.