सतपुली में गूंजा 'वंदे मातरम्', विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन में लिया हिस्सा
देहरादून, सितम्बर 25 -- सतपुली। 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सतपुली में 'वंदे मातरम् सामूहिक गायन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आज भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम में अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.