सतपुली में गढ़ भोज में दीपांशी ने पहला स्थान हासिल किया
देहरादून, अक्टूबर 7 -- सतपुली। राजकीय महाविद्यालय खैरासैन, सतपुली में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पारंपरिक गढ़वाली व्यंजन प्रस्तुत कर उत्तराखंड की लोक संस्कृति और खान-पान की झलक दिखाई। प्रतियोगिता में दीपांशी ने पहला, चांदनी और मानसी बिष्ट ने दूसरा तथा सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अनीषा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में झंगोरे की खीर, थिच्छोणी, टुकलु का साग, कंडाली का साग, फाणू, भट्ट का भट्वाणी, पिंडालू के पत्योड़ और गेंठी के गुटके सहित कई पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. सुरेखा घिल्डियाल ने किया। निर्णायक की भूमिका विजया पंवार, रूबी रानी और गुड्डी मैठाणी ने निभाई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी के कळजीखाल महाविद्यालय में गढ़ भोज, छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.