पौड़ी, नवम्बर 11 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय सतपुली खैरासैंण में विधिक एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकरण की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सतपुली नेहा ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारियां दी और महिला अपराध तथा पोस्को एक्ट सहित बाल अपराध, शिक्षा का अधिकार के बारे में भी बताया। शिविर में नालसा के बारे में भी बताया गया। सतपुली के थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने शिविर में साइबर क्राइम और नशे से बचाव की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर राकेश ईष्टवाल, डॉ विमल कुमार, डॉ किशोरी लाल शाह, डॉ विपिन चंद, डॉ अवधेश उपाध्याय, डॉ वीर सिंह, डॉ अर्जुन रवि, डॉ मनवीर सिंह, डॉ हिमानी बिष्ट, विजया पंवार, नीरज, मनीष व अजय आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.