देहरादून, अप्रैल 25 -- सतपुली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सतपुली के छात्र आयुष कुमार ने हाईस्कूल में 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की। आयुष ने प्रदेश की मेरिट में 24वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद आयुष को परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों से बधाईयां मिलीं। आयुष के पिता संदीप कुमार दुधारखाल इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर तैनात हैं और मां गृहणी हैं। आयुष की इस सफलता को उनके माता पिता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम मान रहे हैं।अपनी सफलता पर आयुष का कहना है कि मेरी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय मेरे माता-पिता और गुरुजनों को जाता है। यह भी पढ़ें- श्रीनगर के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन, हासिल की 16, 20 और 24 रैंक उन्होंने मुझे हर कदम पर सही मार्गदर्शन दिया और कठिन परि...