कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सतपुलिया से जेजे कॉलेज तक ओवरब्रिज निर्माण की मांग अब तेज होने लगी है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि लगातार हो रहे हादसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि झुमरी तिलैया शहर के सुभाष चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक का इलाका अब "डेंजर जोन" बन चुका है, जहां लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि सतपुलिया गुमो से लेकर सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए जेजे कॉलेज तक नेशनल हाईवे पर अविलंब ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने से आम लोगों को सड़क पार करने में सुरक्षा मिलेगी, बाजार क्षेत्र में अनावश्यक भीड़-भाड़ कम होगी और बाईपास पर होने व...