सतना, मार्च 4 -- मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सतना-चित्रकूट स्टेट हाइवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो नाबालिग दोस्तों को सीधी टक्कर मार दी। इस खौफनाक हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, तभी काल बनकर आई कार ने उनकी जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पास के ही गांव कठौता में अपने एक साथी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों की पहचान पुराने खेर (चितहरा) निवासी प्रमोद सिंह (17) पिता लेखन सिंह और मोहित सिंह (17) पिता नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।50 मीटर दूर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.