सतना में एकमा के ट्रक चालक की हादसे में मौत
छपरा, अगस्त 20 -- एकमा। एकमा प्रखंड की हुस्सेपुर पंचायत के हुस्सेपुर रामनगर निवासी स्व. तिलकधारी राम के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम की मध्यप्रदेश के सतना में गुरुवार को हादसे में मौत हो गई। वह करीब दस वर्षों से सतना में ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना की सूचना गांव के ही किसी युवक ने परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लाने के लिए सतना रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि ट्रक में खराबी आने के बाद जितेंद्र उसे ठीक करा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की पट्टी छटककर उन्हें लग गई। हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर परिजन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जितेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सीमा देवी, छह वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी और दो वर्षीय पुत्री अमृता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.