वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर होने वाली दैनिक घाट संध्या में शुक्रवार को सतना की तनिष्का सक्सेना ने भावपूर्ण कथक नृत्य किया। रुद्राष्टकम से भगवान शिव की वंदना के बाद उन्होंने गंगावतरण की कथा पर केंद्रित नृत्य की प्रस्तुति दी। समापन श्रीराम भजन पर भावनृत्य से किया। कलाकार को प्रमाण पत्र ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद पटेरिया ने प्रदान किया। संयोजन डॉ. रत्नेश वर्मा एवं संचालन डॉ. प्रीतेश आयार्च ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.