लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- शहर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से एक नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सिख समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुआई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजी पालकी साहिब में सुशोभित किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों ने भी सेवा की, जिसे देखने के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह नगर कीर्तन शनिवार दोपहर गुरुद्वारा सिंह सभा पलिया से प्रारंभ हुआ। यह पारंपरिक मार्गों से होते हुए भीरा रोड़, बाई पास रोड, पुराना बस अड्डा से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान कई आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए विशेष रहे। सिख युवाओं ने पारंपरिक गतका का प्रदर्शन किया। वहीं, विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.