सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सतनाम वाहेगुरु के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरु होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड़, दुर्गा कॉलोनी, संत नगर कॉलोनी व रेलवे स्टेशन से होते हुए गुरुद्वारा में आकर संपन्न हुई। दुर्गा कॉलोनी में गगनदीप सिंह और संत नगर में सिमरलाल सचदेवा के परिवार ने प्रसाद का वितरण किया। गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, भोली मनचंदा, स्वर्णजीत कौर बेदी एवं हरप्रीत कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 2 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ होंगे और 4 जनवरी को प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा। इस दौरान सचिन छाबड़ा, परमजीत सिंह, हर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.