सतना, सितम्बर 18 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में नगर निगम क्षेत्र के कामता टोला में शुक्रवार दोपहर पन्नी कारोबारी के तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों और काले धुएं के गुबार ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान मकान की दूसरी मंजिल और छत पर लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि पक्के मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। एहतियात के तौर पर आसपास के कई मकानों को तुरंत खाली कराया गया।दोपहर डेढ़ बजे ऊपरी मंजिल से उठी लपटें, छत पर फंसे दो मासूम मिली जानकारी के अनुसार, कामता टोला निवासी पन्नी कारोबारी विपिन गुप्ता के तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर शुक्रव...