पटना, मार्च 18 -- योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सटीक, विश्वसनीय एवं समयबद्ध आंकड़े अत्यंत आवश्यक हैं। वे बुधवार को सतत विकास लक्ष्यों की मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क, पर्यावरणीय लेखांकन एवं जेंडर सांख्यिकी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की क्षमता निर्माण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला शासन में डाटा के महत्व को अधिक मजबूत करने तथा नीति निर्माण को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण डाटा प्रभावी नीतियों की आधारशिला है। बिहार अब सिर्फ बुनियादी सुविधाओं तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि यह पूर्वी भारत के प्रमुख टेक हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। बेहतर कानून व्यवस्था, सड़कें, 24 घंटे ...