दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा बचत की अनिवार्यता विषय पर कार्यशाला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रेडा के असिस्टेंट प्रोजेक्ट ई. अनुराग श्री ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है और लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। डीसीई के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भविष्य की सतत विकासशील समाज की आधारशिला है।डीन एकेडमिक प्रो. शशि भूषण कुमार ने जल संरक्षण की तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए...