सतत विकास की नौ थीमें, बेहतर बनाए योजनाएं
प्रयागराज, जुलाई 14 -- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को प्रयागराज मंडल के चार जिलों के पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। सीडीओ हर्षिका सिंह और डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्याशाला का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना को गंभीरता से तैयार किया जाए और सभी विभाग अपनी योजनाओं को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल करें। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्राम पंचायतों के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान मंडलीय परियोजना प्रबंधक ऋतुराज शर्मा व प्रशिक्षकों ने सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) की नौ थीमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gonda News: पंचायती राज कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.