हजारीबाग, अप्रैल 12 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड में कर्णपुरा बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे सतत धरना आंदोलन के तीन वर्ष पूरे होने पर रविवार को अधिकार दिवस मनाया गया। यह आंदोलन 12 अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था, जो अब तीन वर्ष पूरे कर चुका है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों को खनन के लिए आवंटित कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह प्रक्रिया नहीं रुकी, तो पूरा इलाका प्रभावित हो सकता है।यशवंत सिन्हा ने लोगों के संघर्ष और साहस की सराहना करते हुए कहा कि वे जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.