रांची, मई 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के विद्युत एव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (एफडीपी) का समापन शु्क्रवार को हुआ। स्मार्ट ऊर्जा विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ प्रतीम पान, डॉ संजीव कुमार व डॉ सौरभ पैतांडी ने किया। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस एफडीपी में देश के विभिन्न हिस्सों से शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और उद्योग विशेषज्ञ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम में स्मार्ट ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण, इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम, माइक्रोग्रिड, इलेक्ट्रिक ड्राइव्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- सम्मेलन में 250 शोध पत्रों का चयन समापन सत्र में बीआई...