देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य रैंकिंग में 2023-24 के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य ने केरल राज्य के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य को इसी स्थान पर बनाये रखना चुनौती होगी हमें इसे स्वीकार करना होगा जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यह जानकारही सेतु आयोग उत्तराखण्ड के निदेशक डॉ मनोज पंत ने दी।मंगलवार को विकास भवन सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसडीजी डाटा इको सिस्टम एंड मॉनीटरिंग पीएम गतिशक्ति तथा उत्तराखण्ड विजन 2047 विषय पर जनपदस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशि कान्त गिरि ने किया। सेतु आयोग उत्तराखण्ड के निदेशक डॉ मनोज पंत ने शा...