मधुबनी, अप्रैल 6 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सतघारा बारा स्थित नया प्राथमिक विद्यालय वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण के बरामदे पर संचालित हो रहा। यह विद्यालय ऐसा है जहां विद्यालय का न भवन है, न शौचालय, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। और तो स्कूल पक्की सड़क से नहीं जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद 71 बच्चों की पढ़ाई चार शिक्षकों के भरोसे हो रही है। भवन नहीं रहने से विद्यालय की अधिकांश गतिविधियां ग्रामीण के दरवाजे के बरामदे, मवेशी घर और गली की सड़क पर ही पूरी की जा रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शमशा बेगम ने बताया कि वर्ष 2007 से ही यह विद्यालय बरामदे पर संचालित हो रहा। शुरुआती तीन वर्षों तक इसे प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया में मर्ज किया गया था, पर बाद में ब्रह्मस्थान पर विवाद होने से स्कूल को अलग कर द...