देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर में योगीराज सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज का 671 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन गायक तेजेन्द्र हरजाई ने अपने सहयोगियों चंद्र मोहन आनंद, गोविंद मोहन,भूपेन्द्र चड्ढा, गौरव कोहली, प्रेम भाटिया के साथ गुरु भक्ति से ओत प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ पार्षद डॉली रानी मोहन ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गोविंद मोहन ने किया। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, यशपाल मग्गो, मनोज सूरी, भूपेन्द्र चड्ढा, ओम प्रकाश सूरी, गुलशन नंदा, तिलक राज भाटिया, बृजेश भाटिया, रेखा टुटेजा, कमलेश सूरी, ऊषा चड्ढा, पिंकी अग्रवाल, मनीष भाटिया, राजू गुलानी, वीरेंद्र कपूर, विनोद कपूर, एमपी कपूर, सुमन दुआ, मधु साहनी, किरण शर्मा, प्रेम टुटेजा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.