मुंगेर, मार्च 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम का 69वां स्थापना दिवस शनिवार की देर रात्रि श्रद्धा में भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर बहुक्षेत्रीय सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन, रामायण पाठ, संतवाणी पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच सामूहिक भंडारा का भी आयोजन हुआ। मुख्य प्रवचनकर्ता कुप्पाघाट आश्रम, भागलपुर से आए स्वामी रविंद्र बाबा थे, उन्होंने कहा कि संतमत सत्संग में ज्ञानयोग आधारित ईश्वर भक्ति का प्रचार किया जाता है।उन्होंने झूठ, चोरी, नशा, हिंसा और व्यभिचार से दूर रहने को सच्चा सदाचार बताते हुए कहा कि सतगुरु के मार्गदर्...