जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। सीपी कबीर क्लब, टुईलाडूंगरी की ओर से सतगुरु कबीर जयंती के अवसर पर एक दिवसीय सत्संग, विचार गोष्ठी एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीजक पाठ, दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण से हुई। छत्तीसगढ़ के कबीर आश्रम, दुपचेरा से आए संत श्री दिनेंद्र साहेब एवं संत श्री मीतेश साहेब ने कबीर साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीजक मानव मात्र को प्रेम, समानता और सदाचार का संदेश देता है। महिलाओं व बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शाम में प्रवचन, सामूहिक बीजक पाठ, गुरु पूजा, संध्या आरती तथा भजन-कीर्तन हुआ। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में कबीर ज्ञान महायज्ञ शुरु, धर्म जागरण यात्रा में उमड़े श्रद्धालु कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया तथा रंगोली विजेताओं...