कोडरमा, नवम्बर 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के ग्राम ढाव मुख्य मार्ग स्थित घोड़सीमर मोड़ के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद ईंट लदा ट्रक सड़क किनारे स्थित खाई में जा पलटा, जबकि हुंडई कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टकराव में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के दौरान ट्रक का नंबर प्लेट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वाहन संख्या ज्ञात नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार में खून के निशान पाए गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि कार सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल कार सवारों को नवादा जिला निवासी बताया जा रहा है, जो दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सतगावां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपन...