सतगावां में होटल में छापेमारी, बालश्रम में लगे नाबालिग मुक्त
कोडरमा, जून 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। बाल श्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह स्थित सलोनी स्वीट्स होटल में संयुक्त छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर श्रम प्रवर्तन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार होटल में बाल श्रम निषेध कानूनों की अनदेखी कर नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने 15 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बालक को पुनर्वास और संरक्षण के लिए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को सौंप दिया गया।
बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई इस अभियान में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतगावां संतोष कुमार चौधरी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद इसराफिल सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.