कोडरमा, मई 2 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। गुरुवार रात हाथियों के झुंड ने कटैया गांव में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना से नाराज और वन विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कटैया मोड़ पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, हाथियों ने गांव के कई घरों और पशु शेड को नुकसान पहुंचाया। कटैया निवासी सर्जन प्रसाद यादव (60 वर्ष) का मिट्टी का घर हाथियों ने पूरी तरह ढहा दिया। वहीं घर में बंधे भैंस के बच्चे कड़रू को भी हाथियों ने मार डाला।

ग्रामीणों का आक्रोश इसके अलावा द्वारिक प्रसाद यादव (58 वर्ष) के पशु शेड को हाथियों ने तोड़ दिया, जिससे शेड में बंधा पशु पठरू ईंटों के नीचे दबकर मर गया। हाथियों ने प...