कोडरमा, फरवरी 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गया-देवघर मुख्य मार्ग पर सिहास स्थित सिपाही होटल के समीप शुक्रवार को हाईवा और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी चालक को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हाईवा अपनी निर्धारित दिशा में जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे हाईवा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा की तेल टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर बह गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर डीजल फैल जाने से फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे अन्य वाहनों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.