कोडरमा, अप्रैल 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईटाय पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा योगीडीह और ईटाय होते हुए घाघरा नदी तट पहुंची। वहां यज्ञाचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। करीब 5 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान "जय बजरंगबली" के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। यात्रा की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी, मुखिया अमर कुमार, पूजा समिति के अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.