सतगावां में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
कोडरमा, अगस्त 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। पवित्र सावन मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सतगावां प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालयों में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के प्रसिद्ध घोड़सिमर धाम, महेश्वर नाथ मंदिर, बाली महादेव, पेट्रो शिव मंदिर समेत विभिन्न छोटे-बड़े शिवालयों में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र के कल्याण की कामना की। कई श्रद्धालु सुबह से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: तीसरी सोमवारी शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.