सतगावां में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची अचेत, कोडरमा रेफर
कोडरमा, मई 16 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत टेहरो में शुक्रवार की देर रात 10 वर्षीय बच्ची सर्पदंश का शिकार हो गई। पीड़ित बच्ची की पहचान टेहरो ग्राम निवासी सोनाक्षी यादव, उम्र 10 वर्ष के रूप में की गई है। शुक्रवार की रात सोनाक्षी पढ़ाई कर घर आ रही थी, इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद बच्ची की बिगड़ती और नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.