कोडरमा, दिसम्बर 7 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम माथाखैरा में रविवार की देर शाम गया-देवघर मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों युवक अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं थे। उनकी पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर संदीप कुमार (17 वर्ष) व अंकित कुमार (32 वर्ष), ग्राम मरकट्टा रामनगर, थाना गिरियक, जिला नालंदा, बिहार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुँचाया। सीएचसी में डॉक्टर रामाशीष चौधरी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.