कोडरमा, जनवरी 21 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र कलीडीह तमोरिया पुल के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सकलदेव प्रसाद यादव उम्र 37 वर्ष पिता बंगाली यादव ग्राम बेलाटाड़ निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस के मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा रेफर कर दिया गया। व्यक्ति गाजेडीह से कार्य कर टेहरो गांव आ रहा था। इसी दौरान तमोरिया पुल के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसे गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल व्यक्ति को कोडरमा रेफर कर दिया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.