कोडरमा, अप्रैल 12 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के पेट्रो जाने वाली सड़क पर छोटकी झर के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कोठीयार गांव निवासी यदुनंदन कुमार (18 वर्ष), पिता नीलकंठ राय, एवं उपेंद्र कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल से बासोडीह आ रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद यदुनंदन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोडरमा रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.