सतगावां में संदिग्ध परिस्थिति में दो किशोरों ने खाया जहर, कोडरमा रेफर
कोडरमा, मई 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में सोमवार की शाम दो किशोरों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने का मामला सामने आया। घटना में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ितों की पहचान खैरा निवासी मनोज कुमार (17 वर्ष) और सन्नी कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं और एक साथ ही मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि सोमवार को अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों को उनके द्वारा जहर खाने की जानकारी मिली।आनन-फानन में परिजन दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने और स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.