सतगावां में विकास योजनाएं और स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारें: डीसी
कोडरमा, जून 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को सतगावां प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, डाक बंगला तथा प्रसंस्करण इकाइयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने सबसे पहले सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, भागाडीह का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण, पोषण ट्रैकर, वीएचएनडी पंजी, शौचालय, रसोईघर और पोषण वाटिका का जायजा लिया। सभी बच्चों का आधार आधारित अपार आईडी बनवाने तथा वीएचएनडी दिवस पर नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को केंद्र में बिजली और पेयजल की समुचित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.