कोडरमा, मार्च 30 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के ग्राम गाजेडीह में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पीपुल कुमार यादव, रंजन कुमार, ऋतुराज सभी निवासी ग्राम गाजेडीह के रूप में की गई है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीपुल कुमार यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल रंजन कुमार ने बताया कि महिला समिति के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विरोधी पक्ष ने ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...