कोडरमा, अप्रैल 30 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बुधवार की रात एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बेटी की शादी से महज कुछ घंटे पहले घर में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। इस हादसे में शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, जेवरात, नकदी और अन्य सामान जलकर खाक हो गए, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप शर्मा की बड़ी पुत्री अंजलि कुमारी की शादी गुरुवार, 30 अप्रैल को होनी है। घर में मेहमानों की चहल-पहल थी और शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही थीं। इसी दौरान मेहमानों के लिए चाय बनाने के लिए हलवाई ने जैसे ही चूल्हा जलाने की कोशिश की, गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। यह भी...