कोडरमा, फरवरी 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिध। मरचोई स्थित परशुराम चौक के समीप मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार राम तथा बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक ने उपस्थित ग्रामीणों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए सभी पात्र लोगों से फाइलेरिया रोधी दवा का अनिवार्य रूप से सेवन करने का आग्रह किया। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार राम ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुल 125 बूथ बनाए गए हैं तथा उनकी निगरानी के लिए 20 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 79,636 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.