कोडरमा, अप्रैल 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को 'स्कूल रुआर 2026 (बैक टू स्कूल कैंपेन)' की सफलता को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ओम प्रकाश बड़ाईक ने की। कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में 5 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इसमें विशेष रूप से विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करने, नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति पर निगरानी रखने और संबंधित आंकड़ों को ई-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.